नगर परिषद बरही के 6 कांग्रेस पार्षदों के सामूहिक इस्तीफा कलेक्टर को सौपे जाने पर उठे सवाल

नगर परिषद बरही के 6 कांग्रेस पार्षदों के सामूहिक इस्तीफा कलेक्टर को सौपे जाने पर उठे सवाल
बरही अग्निकांड से आहत पार्षदों ने कलेक्टर को सौपा है पत्र, दोषी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्यवाई की मांग
6 में महज 4 पार्षदों के पत्र में हस्ताक्षर
परिषद के अध्यक्ष को त्यागपत्र सौपने के है नियम, अध्यक्ष कलेक्टर को करेंगे प्रेषित
साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे की कहावत चरितार्थ…
राजनीतिक सरगर्मी तेज…
बरही/कटनी। नगर परिषद बरही के 6 कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार की दोपहर कटनी पहुँचकर कलेक्टर को सामूहिक इस्तीफा सौपने के पत्र वायरल हो रहा है, जिसमे बरही अग्निकांड में 6 जिंदगी की जान जाने से आहत होकर यह कदम उठाने की बात कही गई है, साथ ही पत्र में घटना में लापरवाह दोषी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्यवाई करने की मांग की गई है, लेकिन सबसे चौकाने वाला पहलू पत्र में 6 में से महज 4 पार्षदों के ही हस्ताक्षर और सील है, 2 पार्षदों के हस्ताक्षर न होने से इस सामूहिक इस्तीफे पर सवाल खड़ा हो गया है और सबसे अहम पहलू सामूहिक इस्तीफा देने के लिए धारा 40 के तहत जो नियमावली है, उसके मुताबिक इस्तीफा पत्र परिषद के अध्यक्ष को सौपने के नियम है, जिसे अध्यक्ष उक्त पत्र को कलेक्टर को प्रेषित करेंगे, लेकिन ऐसा नही हुआ। साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे की तर्ज पर 4 पार्षद सीधे कलेक्टर को पत्र सौपने पहुँच गए। पत्र में पार्षद नैनशी अमित गुप्ता और पार्षद पूजा राधेश्याम ताम्रकार के हस्ताक्षर और सील नही है। यदि वास्तव में कांग्रेस के पार्षदों ने अग्निकांड से आहत होकर यह कदम उठाया है तो इस कदम की सराहना के साथ इतिहास के पन्ने में भी आपको याद किया जाएगा कि नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन न होने पर बरही के कांग्रेस पार्षदों ने त्याग और बलिदान का परिचय दिया है। यह खबर समूचे जिले में आग की तरह फैल चुकी है।
सामूहिक इस्तीफा देने के क्या है नियम
मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों (नगर परिषद एवं नगरपालिका परिषद) के निर्वाचित पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे के संबंध में मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 40 में प्रावधान दिया गया है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि कानून में सामूहिक इस्तीफेग के लिए अलग से कोई विशेष प्रक्रिया निर्धारित नहीं है। प्रत्येक पार्षद के इस्तीफे की वैधानिकता अलग-अलग जांची जाती है।
पार्षद के इस्तीफे का कानूनी प्रावधान – धारा 40 के अनुसार:
कोई भी पार्षद अपना पद लिखित इस्तीफा देकर छोड़ सकता है।
इस्तीफा नगर परिषद के अध्यक्ष को सौंपना होता है।
अध्यक्ष इस्तीफे को कलेक्टर के पास अग्रेषित करेंगे।
पार्षद चाहे तो इस्तीफे की एक प्रति सीधे कलेक्टर को भी भेज सकता है।
कलेक्टर इस्तीफे की वास्तविकता से संतुष्ट होने पर उसे स्वीकार करेंगे।
इस्तीफा स्वीकार होने और आकस्मिक रिक्ति की सूचना राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।
यदि कलेक्टर इस्तीफे की वास्तविकता से संतुष्ट नहीं हैं, तो कारण लिखित रूप में दर्ज करके इस्तीफा अस्वीकार कर सकते हैं।