Katni 32°C | Monday, 19 October 2026

खितौली में अशोक चौक दुर्गा उत्सव समिति का भव्य देवी जागरण,

18 Oct, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh

IMG 20261018 232832 खितौली में अशोक चौक दुर्गा उत्सव समिति का भव्य देवी जागरण,
IMG 20261018 232900 खितौली में अशोक चौक दुर्गा उत्सव समिति का भव्य देवी जागरण,
खितौली में अशोक चौक दुर्गा उत्सव समिति का भव्य देवी जागरण, कलाकारों ने मोहा दर्शकों का मन
खितौली। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की बरही तहसील अंतर्गत ग्राम खितौली के अशोक चौक में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में जबलपुर से पहुंचे प्रसिद्ध कलाकार अन्नू मिश्रा ने अपनी टीम के साथ माता रानी के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
देवी जागरण के दौरान माता रानी के भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में भगवान शंकर और माता पार्वती की आकर्षक झांकी ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। दोनों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम को देखने और माता रानी के भजनों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
इस भव्य देवी जागरण के आयोजन में अशोक चौक दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह (भंडारी) सहित विपिन पाटकर, लवकुश सिंह, सूरज सोनी, सागर सिंह, श्यामू सिंह, प्रमोद सिंह, दीपक रजक, देवेंद्र सिंह, पिंशु पाटकर सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन और शानदार प्रस्तुतियों से प्रसन्न दर्शकों ने दुर्गा उत्सव समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। देवी जागरण ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया।
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: