Katni 32°C | Monday, 5 October 2026

सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत वन मंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान

04 Oct, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh
IMG 20261004 WA0010 सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत वन मंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान
सेवा³ अंतर्गत आज वन मंडल कार्यालय, कटनी परिसर में सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यालयीन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना रहा।
कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी कटनी श्री गर्वित गंगवार, उप वन मंडल अधिकारी कटनी पश्चिम एवं IFS प्रोबेशनर श्री कार्तिकेय भट्ट, उप वन मंडल अधिकारी कटनी पूर्व श्री जगतीश वासपे सहित वन मंडल स्तरीय, उप वन मंडलीय एवं समस्त परिक्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक अभियान तक सीमित न रहकर हमारी नियमित कार्यशैली एवं जिम्मेदारी का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यालय, कार्यस्थल तथा आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


इसके उपरांत उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वन मंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की गई तथा कचरा एवं अनुपयोगी सामग्री को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक भागीदारी ने “स्वच्छता में सहभागिता और सेवा में योगदान” की भावना को प्रदर्शित किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने तथा अपने कार्यस्थल को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल रखने का संकल्प भी लिया
IMG 20261004 WA0012 सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत वन मंडल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें