सेवा संकल्प अभियान के तहत खितौली आंगनवाड़ी में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव

सेवा संकल्प अभियान के तहत खितौली आंगनवाड़ी में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव
खितौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज खितौली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, पोषणयुक्त आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, महिलाओं और परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग बड़वारा की सुपरवाइजर श्रीमती रोशनी गुप्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुषमा सिंह, सीतारानी, सुमन, सरोज एवं कविता गुप्ता, समाजसेवी उमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों में उत्साह देखने को मिला। आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया।