Katni 32°C | Monday, 28 September 2026

वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस पर कटनी में फार्मासिस्टों ने निकाली भव्य बाइक रैली, अस्पताल में बांटे फल

27 Sep, 2026 Adrishy Shakti Breaking News
img 20260927 wa00002232918834593418808 वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस पर कटनी में फार्मासिस्टों ने निकाली भव्य बाइक रैली, अस्पताल में बांटे फल
कटनी ब्रेकिंग-वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस पर कटनी में फार्मासिस्टों ने निकाली भव्य बाइक रैली, अस्पताल में बांटे फल

कटनी। ‘जहां दवा, वहां फार्मासिस्ट’ के बुलंद नारे के साथ कटनी जिले में 25 सितंबर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
मध्य प्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन (MPPA) के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कटनी जिला अध्यक्ष कपिल देव गुप्ता और सचिव प्रदीप पटेल सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने किया।
*भव्य बाइक रैली से दिया जागरूकता का संदेश*

फार्मासिस्ट दिवस के विशेष अवसर पर जिले में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान फार्मासिस्टों ने समाज को जागरूक करते हुए नारे लगाए और सही दवा व सही सलाह के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता पर जोर दिया।
*जिला अस्पताल में मरीजों का जाना हाल, बांटे फल*

बाइक रैली के समापन के बाद संगठन के पदाधिकारी और सदस्य शासकीय जिला अस्पताल पहुंचे।
यहाँ उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मरीजों को फल भी वितरित किए गए।
*मरीजों से अपील: फार्मासिस्ट की मौजूदगी में ही खरीदें दवा*

इस सेवा कार्य के साथ ही फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आम जनता और मरीजों के बीच एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया। मरीजों को समझाते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि दवाई लेते समय मेडिकल स्टोर पर यह जरूर सुनिश्चित करें कि वहां फार्मासिस्ट उपस्थित है या नहीं। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से दवा हमेशा वहीं से खरीदें जहां योग्य फार्मासिस्ट मौजूद हो, ताकि दवाओं के सही उपयोग और उनके दुष्प्रभावों से बचा जा सके।इस पूरे आयोजन में कटनी जिले के बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष कपिल देव गुप्ता , सचिव प्रदीप पटेल , कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता , संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र प्रजापति , सह सचिव आनंद शाहू,उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सह सचिव आकाश सोनी, बहोरीबंद ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता,मनीष साहू, पवन दुबे ,सिराज , विकाश बत्रा ,अरविंद हल्दकर,राहुल देवी मेडिकल,बरही ब्लॉक अध्यक्ष सनत गौतम, प्रदीप सोनी,मीडिया प्रभारी सुखेंद्र निगम ,अनुराग तिवारी ,रजक जी एवं अन्य फार्मासिस्ट साथी।
खबर सोशल मीडिया में शेयर करें