Katni 32°C | Thursday, 24 September 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत खितौली में आयोजित शिविर में 151 आवेदकों की सुनीं गईं समस्याएं

08 Aug, 2026 Adrishy Shakti Breaking News, KATNI, madhya-pradesh

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत खितौली में आयोजित शिविर में 151 आवेदकों की सुनीं गईं समस्याएं कलेक्टर श्री तिवारी,एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देशकटनी (7 अगस्त)- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को खितौली स्थित मंगल भवन में आयोजित शिविर में 151आवेदकों की समस्याएं सुनीं गईं। विजयराघवगढ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक की विशेष मौजूदगी में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं वनमंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। हर शुक्रवार अलग-अलग तहसीलों में लगेगी जनसुनवाईविजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और अधिक करीब लाना है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक शुक्रवार जिले की अलग-अलग तहसीलों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिससे लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।शिकायतों के समाधान को मिलेगी प्राथमिकताविधायक श्री पाठक ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।आधार, आयुष्मान और स्वास्थ्य शिविर का भी मिला लाभजनसुनवाई के साथ आधार पंजीयन तथा आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सेवाओं का लाभ लिया। वहीं स्वास्थ्य शिविर में 116 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें