Katni 32°C | Saturday, 11 July 2026

ग्राम पंचायत हदरहटा में ग्राम सभा आयोजित, प्रधानमंत्री आवास प्लस

11 Jul, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, badi-khabar, Breaking News, KATNI, Trending
1001807954 ग्राम पंचायत हदरहटा में ग्राम सभा आयोजित, प्रधानमंत्री आवास प्लस

ग्राम पंचायत हदरहटा में ग्राम सभा आयोजित, प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 की सूची का किया गया वाचन जनपद पंचायत बड़वारा अंतर्गत ग्राम पंचायत हदरहटा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 की पात्र हितग्राहियों की सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई तथा सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की गई।ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।इस अवसर पर सरपंच सरिता सिंह लक्ष्मण सिंह, सचिव दादूराम सिंह, सहायक सचिव राम दुलारे नामदेव, दीपेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, कोटवार चंद्रावली, मोहन सोनी, वन स्वरूप गाडरी, मोनू चतुर्वेदी सहित ग्राम पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें