प्रत्येक ग्राम में 9 और 10 जुलाई को आयोजित होगी ग्राम सभाएं

प्रत्येक ग्राम में 9 और 10 जुलाई को आयोजित होगी ग्राम सभाएं कलेक्टर श्री तिवारी ने जारी किया आदेश ग्राम सभाओं के व्यापक प्रचार प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु जिला पंचायत सीईओ ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश*कटनी / जिले की समस्त जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों के ग्रामों में 9 एवं 10 जुलाई को ग्राम सभाएं आयोजित करने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने आदेश जारी किए हैं। आयोजित ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास +2024 सर्वे अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची के अंतिमकरण एवं सत्यापन कार्य के संबंध में विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा जारी संलग्न निर्देशों के मुताबिक बिंदु क्रमांक 3 से 6 तक की कार्यवाही की जाएगी। जारी आदेश के मुताबिक प्रत्येक ग्राम में पूर्व में नियुक्त स्थायी नोडल अधिकारियों के माध्यम से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया है। विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने स्तर पर नोडल अधिकारी संशोधित कर ग्राम सभाएं संपादित कराएंगे। व्यापक प्रचार प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश ग्राम सभाओं के सफल एवं सुचारु संचालन तथा क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्राम सभाओं के व्यापक प्रचार प्रसार एवं आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं।