Katni 32°C | Sunday, 28 June 2026

वाराणसी से लौटते समय दर्दनाक हादसा, पत्रकार दंपती की मौत से बरही में शोक की लहर

28 Jun, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001769613 वाराणसी से लौटते समय दर्दनाक हादसा, पत्रकार दंपती की मौत से बरही में शोक की लहर
से लौटते समय दर्दनाक हादसा, पत्रकार दंपती की मौत से बरही में शोक की लहरबरही/कटनी। वाराणसी से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे बरही निवासी पत्रकार विकास ताम्रकार और उनकी पत्नी सोनम की उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दंपती के दो बच्चे सुरक्षित हैं, जबकि कार में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही पूरे बरही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरियादह गांव के पास नेशनल हाईवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विकास ताम्रकार (40) और उनकी पत्नी सोनम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना में कार चालक हीरालाल निवासी छिदिया टोला बरही, मृतक के साले हिमांशु (27) निवासी उचेहरा (जिला सतना), भांजे सक्षम (17) निवासी नागौंद तथा बहन राधा (40) पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि विकास ताम्रकार अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने और अपना जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ शुक्रवार रात बरही से वाराणसी रवाना हुए थे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद शनिवार रात लौटते समय यह हृदयविदारक हादसा हो गया।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: