बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई,

: थाना बड़वारा, जिला कटनी (म.प्र.)
बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई, रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्तपुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।घटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 10.06.2026 को थाना बड़वारा पुलिस का हमराह स्टाफ ग्राम गश्त एवं अपराधियों की पतासाजी हेतु क्षेत्र में भ्रमण पर था। गश्त के दौरान ग्राम भजिया के पनसोखर मोड़ के पास एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर, जिसके पीछे नीले रंग की ट्रॉली लगी हुई थी, आता दिखाई दिया। ट्रॉली में ऊपर तक रेत भरी हुई थी।पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम पंकज चौधरी पिता स्वर्गीय अशोक चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम भजिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया।रेत परिवहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध रूप से रेत परिवहन पाए जाने पर उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया तथा प्रकरण में धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।विशेष भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि विक्रम सिंह एवं प्रधान आरक्षक धरम सिंह उद्दे की सराहनीय एवं विशेष भूमिका रही।