रेल यात्रियों पर घटित अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा की अगुवाई में GRP पुलिस कटनी एवं RPF पुलिस

जिला-कटनीरेल यात्रियों पर घटित अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा की अगुवाई में GRP पुलिस कटनी एवं RPF पुलिस कटनी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में संयुक्त बैठकरेल गाड़ियों में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ ,स्टेशन आउटरो एवं रेल लाइनो के आसपास शैडो एरियाज एवं स्मलडॉग कॉलोनीयो में घट रही वारदातों पर अंकुश लगाने एवं अपराधों में संलिप्त गिरोहों पर सख्त कार्यवाही एवं गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की अगुवाई में एरिया मैनेजर रेल श्री रोहित जी की उपस्थिति में जीआरपी कटनी एव RPF कटनी के पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। एवं घटनाओं पर पूर्णता अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कटनी ने रोड मैप बनाने तथा जिला पुलिस कटनी द्वारा पूरा सहयोग करने की बात कही । उन्होंने बैठक के दौरान, घटना की प्रकृति एवं किन ट्रेनों में बार-बार घटनाएं हो रही है उन्हें चिन्हित करने, वारदात को अंजाम देने का समय एवं स्थान का डाटा संग्रहण करने पर विशेष जोर दिया गया। यात्री ट्रेनों में खाद्य सामग्री एवं सामान बेचने वाले वेंडरों का आपराधिक रिकॉर्ड एवं गतिविधियों पर निगरानी रखने, चोरी गई संपत्ति,जेवर आदि किसको एवं कहां बेची जा रही है इसकी जानकारी जुटाने, अपराध वाले चिन्हित स्थानों पर नाकाबंदी करने के सुझाव एवं निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए। साथ ही उन्होंने रेलवे यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर139 पर की गई शिकायतों का डाटा संग्रहण कर अपराधियों की जानकारी जुटाने पर जोर दिया ।पुलिस कप्तान ने कहा की वारदातों पर अंकुश लगाने सभी पुलिस एजेंसी मिलकर काम करें। एवं की गई कार्यवाही एवं उसकी प्रगति पर प्रतिमाह बैठक एवं समीक्षा करें।इस दौरान जीआरपी एडिशनल एसपी , डीएसपी जीआरपी श्री विजय गठौरिया थाना प्रभारी GRP, श्री वीरेंद्र सिंह थाना प्रभारी RPF, कोतवाली टीआई श्रीमती राखी पांडे, थाना प्रभारी कुठला श्री राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी माधव नगर श्री संजय दुबे थाना प्रभारी एनकेजे श्री रूपेंद्र राजपूत, चौकी प्रभारी खिरहनी श्री किशोर द्विवेदी, निवास चौकी प्रभारी श्री अंजनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।