पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु दिए गए निर्देश

जिला कटनी दिनांक – 24.03.2026*पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु दिए गए निर्देश*मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के निराकरण एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को कंट्रोल रूम कटनी के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/जमीन से संबंधित धोखाधड़ी, महिला अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

पुलिस अधीक्षक विश्वकर्मा द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या को व्यक्तिगत रूप से सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि कटनी पुलिस उनकी सुरक्षा एवं हितों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध एवं तत्पर है।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया सहित जिले के समस्त अनुभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।