Katni 32°C | Thursday, 24 September 2026

दुर्लभ सत्संग कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

09 Nov, 2025 Adrishy Shakti Breaking News, KATNI, madhya-pradesh

कटनी ब्यूरो की जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खबर दुर्लभ सत्संग कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़परसेल (कटनी): ग्राम परसेल में नव युवक मंडल द्वारा आयोजित दुर्लभ सत्संग कार्यक्रम में क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धेय स्वामी श्री विजयानंद गिरि जी महाराज, ऋषिकेश के पावन सान्निध्य में किया जा रहा है।यह सत्संग कार्यक्रम 4 नवंबर से 10 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक परसेल स्कूल के बाजू में आयोजित हो रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति, शांति और सद्भाव का प्रसार करना है।

आयोजन समिति में अमित शर्मा, शक्ति पांडे, प्रदीप गुप्ता, नीलेश तिवारी, अशोक पाठक, नीरज यादव, राकेश कोल, अमन सिंह, दिनेश तिवारी, सत्येंद्र महोबिया, राजेश साहू, फूलचंद साहू, आलोक पाठक, जय भान सिंह, संदीप महोबिया, संदीप बैरागी, अंशु त्रिपाठी, रामकृपाल दुबे, ओंकार तिवारी सहित कई ग्रामवासी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं लोगों को सत्संग में शामिल होने के लिए प्रेरित करने हेतु एक बाइक रैली भी निकाली गई। यह रैली परसेल, भजिया, पंसोकर, विलायतकला सहित कई ग्रामों से गुज़री, जिसमें युवाओं ने भक्ति गीतों और नारों के साथ लोगों को सत्संग में शामिल होने का संदेश दिया।ग्रामीण क्षेत्र में यह सत्संग कार्यक्रम भक्ति और एकता का संदेश प्रसारित कर रहा है तथा लोगों में धार्मिक उत्साह और सकारात्मकता का संचार कर रहा है

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें