Katni 32°C | Wednesday, 29 April 2026

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

04 Sep, 2025 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1000820600 मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

🔳मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा🔳कटनी – विधायक बड़वारा धीरेन्‍द्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा ने संयुक्‍त रूप से विकासखंड मुख्‍यालय बड़वारा में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्‍तावित प्रवास के मद्देनजर यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहेरिया, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शारदा सिंह, कार्यपालन यंत्री परियोजना क्रियान्‍वयन इकाई एमके पोनीकर सहित अन्‍य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्‍टर श्री यादव और पुलिस अधीक्षक श्री विश्‍वकर्मा ने सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) परिसर के मैदान और शासकीय मॉडल उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बड़वारा के मैदान का क्रमश: आम सभा और हेलीपैड बनाने के नजरिये से निरीक्षण किया और व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

1000820598 मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव अपने संभावित बड़वारा प्रवास के दौरान यहां करीब 35 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित अत्‍याधुनिक सर्व सुविधायुक्‍त सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) के भवन का लोकार्पण करेंगे।

1000820599 मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बड़वारा प्रवास के मद्देनजर कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें