Katni 32°C | Monday, 25 May 2026

पुलिस-मीडिया समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु कटनी पुलिस ने किया पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन

30 Jan, 2025 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh
1000754891 पुलिस-मीडिया समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु कटनी पुलिस ने किया पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन

पुलिस-मीडिया समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु कटनी पुलिस ने किया पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन

कटनी। पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय को और मजबूत करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में पुलिस पत्रकार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले के विभिन्न समाचार चैनलों एवं पत्र-पत्रिकाओं के पत्रकारों ने शिरकत की।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था, जिससे आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक सुचारू रूप से पहुँचाया जा सके। पत्रकारिता और पुलिस प्रशासन दोनों ही समाज के अभिन्न अंग हैं, जो सत्य एवं न्याय की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में दोनों के बीच पारस्परिक सहयोग एवं संवाद आवश्यक है ताकि नागरिकों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिल सके।

इस अवसर पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “पुलिस और मीडिया समाज की दो महत्वपूर्ण संस्थाएँ हैं, जो मिलकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों के हितों की रक्षा करने का कार्य करती हैं। पारदर्शिता एवं निष्पक्षता हमारी प्राथमिकता है, और मीडिया इस कार्य में हमारी अहम भागीदार है।”

1000754821 पुलिस-मीडिया समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु कटनी पुलिस ने किया पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अदृश्य शक्ति न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता जानकी प्रसाद विश्वकर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन से पुलिस और पत्रकारों के बीच संवाद बेहतर होगा, जिससे सही और सटीक खबरें जनता तक पहुँच सकेंगी।”

इस समारोह में पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों के बीच विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, यह निर्णय लिया गया कि आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उजागर करने के लिए पुलिस और मीडिया आपसी समन्वय बनाए रखेंगे

1000754890 पुलिस-मीडिया समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु कटनी पुलिस ने किया पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन

यह आयोजन कटनी जिले में पुलिस-मीडिया संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें