Katni 32°C | Wednesday, 18 March 2026

कटनी पुलिस का ‘एक्शन अवतार’: निवार और देवरी सानी में हुड़दंग मचाने वाले 3 आरोपी सलाखों के पीछे

कटनी | संभाग पत्रकार राजेश विश्वकर्मा जिले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त तेवरों के बाद निवार चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम निवार और देवरी सानी में उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा है।

ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर उपद्रवी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे की टीम ने यह जाल बिछाया। निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने अपनी टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए इलाके में दहशत फैलाने वाले तत्वों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

img 20260318 wa0000716768601512548786 कटनी पुलिस का 'एक्शन अवतार': निवार और देवरी सानी में हुड़दंग मचाने वाले 3 आरोपी सलाखों के पीछे

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण:

  1. उमेष सिंह गौड़ (50 वर्ष), निवासी मोहार मोहल्ला, निवार।
  2. गोलू सिंह गौड़ (30 वर्ष), निवासी शाह नगर, जिला पन्ना।
  3. रवि यादव (27 वर्ष), निवासी देवरी सानी, थाना माधवनगर।

कानूनी शिकंजा

​पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के शरारती तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

इनकी रही मुख्य भूमिका: > इस सफल ऑपरेशन में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के साथ स.उ.नि. रमाकांत दुबे, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कुमार और आरक्षक अरविंद व वकील यादव का सराहनीय योगदान रहा।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें