Katni 32°C | Monday, 6 April 2026

चोरी हुई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद, चोर की तलाश जारी

06 May, 2025 Adrishy Shakti Travel, politics

बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी हुई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद, चोर की तलाश जारी

समाचार विवरण:
कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस ने एक चोरी गई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। यह कार्यवाही थाना बरही पुलिस टीम द्वारा तत्परता से की गई।

1000924869 1 चोरी हुई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद, चोर की तलाश जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शशांक अग्रवाल निवासी वार्ड क्रमांक 11 बरही ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 23 अप्रैल 2025 को रात लगभग 10 बजे वे वर्मा पेट्रोल पंप के पास स्थित पुष्प वाटिका में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (MP21MP 9817) पेट्रोल पंप के सामने खड़ी की थी। कार्यक्रम समाप्त होने पर जब वे रात 11 बजे बाहर आए तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिला, जिसके बाद थाना बरही में अपराध क्रमांक 252/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल जांच शुरू की गई और गहन पतासाजी के दौरान उक्त मोटरसाइकिल रेलवे लाइन के किनारे लावारिस हालत में बरामद की गई। अनुमान है कि पकड़े जाने के डर से अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल वहीं छोड़ दी। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है एवं चोर की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

इस सफलता में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक सेंगर, प्रधान आरक्षक सतीश हल्दकार, प्रधान आरक्षक अजय पाठक एवं आरक्षक विवेक श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें