Katni 32°C | Thursday, 2 April 2026

सांदीपनि विद्यालय बहोरीबंद में ‘स्कूल चले हम’ अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

01 Apr, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001515986 सांदीपनि विद्यालय बहोरीबंद में ‘स्कूल चले हम’ अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

सांदीपनि विद्यालय बहोरीबंद में ‘स्कूल चले हम’ अभियान का हुआ भव्य शुभारंभकटनी – नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर बुधवार को सांदीपनि विद्यालय बहोरीबंद में क्षेत्रीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे द्वारा ‘स्‍कूल चलें हम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चंदन रोरी एवं पुष्प माला पहनाकर प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री पांडे ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए राज्‍य शासन द्वारा प्रदत्‍त सुविधाओं का लाभ लेकर शिक्षा पूर्ण करने एवं अपने भविष्य को संवारने और राष्ट्र को समर्पित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में जो भी आवश्यकता होगी उसके लिये हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। उन्‍होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक श्री पांडे द्वारा कक्षाओं का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी बहोरीबंद राकेश चौरसिया, बीईओ मनोज गर्ग, बीआरसी प्रशांत मिश्रा, प्राचार्य हरि सिंह पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनील जय रत्नम, पूर्व सरपंच वीरेंद्र गुप्ता सहित विद्यालय की समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: