Katni 32°C | Sunday, 15 March 2026

पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 11 वर्षीय अपहृत बालिका को सकुशल किया दस्तयाब।

20 Jan, 2026 Adrishy Shakti KATNI
1001303840 पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 11 वर्षीय अपहृत बालिका को सकुशल किया दस्तयाब।

दिनांक 20/01/2026 चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 11 वर्षीय अपहृत बालिका को सकुशल किया दस्तयाब।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ विशेष ऑपरेशन मुस्कान ” के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय विजयराघवगढ श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।टीम द्वारा थाना बरही के 1. अप. क्र. 68/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की अपर्हत बालिका को ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिकाओ को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान।भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे, चौकी प्रभारी खितौली उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल,आर आशीष पटेल,आर दिलीप कोल आर अंकित बढ़गैया की मुख्य भूमिका रही।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें