Katni 32°C | Saturday, 4 April 2026

पुलिस अधीक्षक कटनी ने डायल-112 के पायलटों के साथ की समीक्षा बैठक, त्वरित रिस्पांस और बेहतर व्यवहार के दिये निर्देश –

03 Apr, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001521467 पुलिस अधीक्षक कटनी ने डायल-112 के पायलटों के साथ की समीक्षा बैठक, त्वरित रिस्पांस और बेहतर व्यवहार के दिये निर्देश -

03 अप्रैल 2026 जिला कटनी (म.प्र.)पुलिस अधीक्षक कटनी ने डायल-112 के पायलटों के साथ की समीक्षा बैठक, त्वरित रिस्पांस और बेहतर व्यवहार के दिये निर्देश -आज दिनाँक 03.04.2026 को पुलिस अधीक्षक, कटनी द्वारा जिले में संचालित 22 एफआरव्ही वाहनों के चालकों की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें पीड़ितो के हितों में त्वरित कार्यवाही करने एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

1001521472 पुलिस अधीक्षक कटनी ने डायल-112 के पायलटों के साथ की समीक्षा बैठक, त्वरित रिस्पांस और बेहतर व्यवहार के दिये निर्देश -

बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश :-त्वरित रिस्पांस टाइम हेतु इंवेट प्राप्त होते ही कम से कम समय में मौके पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया गया।वाहनों का रख-रखाव एवं वाहनों मे लगे उपकरण एमडीटी, जीपीएस सिस्टम व डेश-कैम आदि को सदैव सक्रिय रखते हुये निर्धारित रूट पर लगातार पेट्रोलिंग किया जाना सुनिश्चित किया जावे।भ्रष्टाचार पर शून्य सहनशीलता दिखाते हुए किसी भी चालक द्वारा अवैध वसूली या रिश्वत लेने की शिकायत मिलने पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।बैठक के दौरान चालकों ने अपनी समस्याओं (जैसे वेतन विसंगति, ड्यूिटी समय) से भी अवगत कराया, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उचित दिशा निर्देश दिये गये।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,