कुंदरेही में अवैध शराब के खिलाफ उबाल, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

1001236446 कुंदरेही में अवैध शराब के खिलाफ उबाल, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

कुंदरेही र्में अवैध शराब के खिलाफ उबाल, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

अदृश्य शक्ति न्यूज से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खबर

बरही थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरेही में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ रविवार को जनआक्रोश देखने को मिला। गांव की महिलाओं के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए— “गांव में शराब नहीं बिकेगी” और “नशा नहीं, विकास चाहिए”। प्रदर्शन को पुरुषों का भी व्यापक समर्थन मिला।महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब के कारण घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब माफिया बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं और शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो थाना व प्रखंड कार्यालय का घेराव, सड़क जाम और अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने अवैध शराब पर तत्काल रोक, दोषियों की गिरफ्तारी और गांव को नशामुक्त घोषित करने की मांग की।प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन संदेश साफ था— शराब बंद होगी, तभी आंदोलन थमेगा।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top