चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्राली जप्त


दिनांक 07/ 03/2026 चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्राली जप्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 07/03/26 को खितौली पुलिस द्वारा अवैध रेत का खनन की सूचना पर ग्राम करचुलहा खितौली-चंदिया मार्ग के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली पड़े जो कम से 1. नीले रंग का आइसर कंपनी का ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का पकड़ा गया जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक गोविंद सिंह पिता गुलाब सिंह गौड़ उम्र 36 साल निवासी करचूलहा थाना बरही जिला कटनी मौके पर मिला है ट्रैक्टर ट्राली में लोड रेत के संबंध में दस्तावेज पता करने पर कोई भी वैध कागज प्रस्तुत नहीं किए गए 2. हरे रंग का जॉन डियर कंपनी का बिना नंबर का रेत से भरा ट्रैक्टर चालक शुभम मिश्रा पिता विनोद मिश्रा कुमार 27 साल निवासी बरवाही टोला हदरहटा मौके पर मिला ट्रैक्टर ट्राली में लोड रेत के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पता करने पर कागजात प्रस्तुत नहीं किया 3. हरे रंग का जॉन डीरे ट्रैक्टर बिना नंबर का पकड़ा गया जांच दौरान ट्रैक्टर चालकरामजी यादव पिता कमल यादव उम्र 35 साल निवासी करचुलहा ट्रैक्टर ट्राली में लोड रेत के संबंध में पूछताछ पर कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए उक्त वाहन को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षित चौकी परिसर में खड़ा कराया गया विशेष भूमिका- इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे चौकी खितौली प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल,आरक्षक 328 आशीष पटेल ,आरक्षक 675 दिलीप कुमार कोल ,आरक्षक 669 अंकित की विशेष भूमिका रही कटनी चौकी खितौली थाना बरही पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी