कटनी में “ऑपरेशन शिकंजा” का बड़ा एक्शन — 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा भी जब्त

Adrishy Shatki News : Rajesh Vishwakarma
कटनी जिले में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है।
“ऑपरेशन शिकंजा” के तहत चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने
कुल 10 पेटी (500 पाव) गोवा व्हिस्की
एक ई-रिक्शा
जब्त किया, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2,60,000 बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
विपिन राजपाल (महंगवा)
अभिषेक चौधरी (पडरभटा)
सूरज कोल (पडरभटा)
नीरज कोल (पडरभटा)
सभी आरोपी थाना स्लिमनाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
♂️ टीम की भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य
कमलेश्वर शुक्ला, मनीष असैया, गौरव सेन, देवेश कुमार, आरक्षक अरविंद और वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
⚡
कटनी पुलिस का यह अभियान साफ संकेत देता है कि अवैध शराब कारोबार करने वालों पर “शिकंजा” लगातार कसता जा रहा है।

ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौकी निवार थाना माधवनगर के द्वारा भारी मात्रा में 10 पेटी अंग्रेजी शराब एवं ऑटो ई रिक्शा जप्त कर चार आरोपी गिरफ्तार किया गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत संयुक्त रूप से टीम बनाकर दविश देकर आरोपी(1) विपिन राजपाल पिता प्रीतम राजपाल उम्र 26 वर्ष निवासी महंगवा थाना स्लिमनाबाद के कब्जे से 150 पाव गोवा विस्की कीमती 18000/- ब एक ई रिक्शा कुल कीमती 218000 रूपये (2)अभिषेक चौधरी पिता विनोद चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद से 150पाव कीमती 18000/रुपए की (3)सूरज कोल पिता गेंदलाल कोल उम्र 26 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद से 100 पाव गोवा विस्की कीमती 12000/-(4)नीरज कोल पिता गेंदलाल कोल उम्र 32 वर्ष निवासी पडरभटा थाना स्लिमनाबाद के कब्जे से 100 पाव गोवा विस्की कीमती 12000/- की कुल कीमती मसरूका 260000/- का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पृथक पृथक दर्ज कर विवेचना में लिया गया!
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा , स उ नि कमलेश्वर शुक्ला,प्र.आर. मनीष असैया ,गौरव सेन ,देवेश कुमार आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही