Katni 32°C | Wednesday, 1 April 2026

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान, 40 साल की सेवा को सलाम

01 Apr, 2026 Adrishy Shakti Breaking News, GOVT JOB, KATNI, madhya-pradesh

कटनी पुलिस के 02 अधिकारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान

दिनांक 31 मार्च 2026 को कटनी पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले कटनी पुलिस के 02 अधिकारी कार्यवाहक सउनि श्री दिनेश गौतम, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रमाकांत दुबे के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस विभाग कटनी के दोनों अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेश गौतम दिनांक 12.04.1986 को आरक्षक के पद पर एवं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रमाकांत दुबे द्वारा दिनांक 08.03.1986 को आरक्षक पद पर भर्ती होकर विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया।

img 20260401 wa00048165043357622201977 एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान, 40 साल की सेवा को सलाम

दिनांक 31 मार्च 2026 को अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर दोनों अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा-निवृत्त हुए। सेवा-निवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाकर उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई।

img 20260401 wa00002413823785073414677 एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान, 40 साल की सेवा को सलाम

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि दोनों अधिकारियों के पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि है तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगी।

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी वि.गढ श्री वीरेन्द्र धार्वे , डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा, सूबेदार अंजू लकड़ा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें