करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्तार — ढीमरखेडा पुलिस को बड़ी सफलता

1001361347 करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्तार — ढीमरखेडा पुलिस को बड़ी सफलता

ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई जिला कटनी (म.प्र.)करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्तार — ढीमरखेडा पुलिस को बड़ी सफलताश्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ढीमरखेडा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई।*घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 09/12/2025 को ग्राम झिन्नापिपरिया स्थित ठाकुर बाबा नाला के पास श्रीलाल कुम्हार के खेत के समीप आरोपियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार की नीयत से अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाया गया था। करंट की चपेट में आने से झिन्नापिपरिया निवासी भागीरथ कुम्हार की मृत्यु हो गई थी।उक्त घटना पर थाना ढीमरखेडा में मर्ग क्रमांक 64/2025 कायम कर जांच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपीगण —अनिल उर्फ बबलू लोनी एवं मनरमन लोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/26, धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे।दौराने विवेचना ढीमरखेडा पुलिस द्वारा आरोपियों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी :1️⃣ अनिल उर्फ बबलू पिता गोरेलाल लोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गुंडा2️⃣ मनरमन लोनी पिता मुन्नीलाल लोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गुंडासराहनीय भूमिका :इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, सउनि विजेन्द्र तिवारी, प्र.आर. मनोज ठाकुर, प्र.आर. दीपक श्रीवास, आर. पंकज, आर. अमित शुक्ला, आर. अजय धुर्वे, आर. जोगेश्वर कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top