
डेड रेंट जमा नहीं कराने पर चार मार्बल खदानों के निरस्तगी प्रस्ताव प्रेषित
अदृश्य शक्ति न्यूज से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खबर
कटनी – जिले में संचालित मार्बल खदानों में पिछले वर्षों से मृतकर (डेड रेंट) समय-सीमा में भुगतान नहीं करने पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा कड़ी कार्यवाही कर चार खदानों को निरस्त करने का प्रस्ताव संचालक खनिज प्रशासन भोपाल को भेजा गया है। इसके साथ ही वर्तमान में डेड रेंट नहीं जमा कराने वाले सभी खदान धारको को भी नोटिस जारी किया गया है ।यदि आगामी समय-सीमा में अनिवार्य किराया जमा नहीं किया जाता तो इन पर भी कठोर कार्यवाही की जाएगी ।खनिज अमले को अन्य देय कर जमा नहीं कराने वालों की सूची तैयार कर प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश भी कलेक्टर ने दिए है ।रेत खदानों में पहुँच मार्ग को किया नष्ट खनिज और राजस्व विभाग द्वारा रेत खदानों की जांच की गई। जिसमे बरही तहसील अंतर्गत रेत खदानों में चिन्हित किए गए अस्थाई रैम्प और मार्गो के विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई ।जिसमे पिपरिया कला,खिरहनी और बहिरघटा ग्रामों में खदान जाने वाले कच्चे अस्थाई रास्तों को जेसीबी मशीनो से ट्रेंच कराकर अवरुद्ध किया गया। साथ ही घाट के ऊपर संग्रहित रेत को भी जब्त किया गया।इसके अलावा संयुक्त दल द्वारा रेत के पूर्व में स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति का भी मुआयना किया गया ।आगामी समय में जिले की अन्य तहसीलों में स्वीकृत रही खदानों में भी निरंतर कार्यवाही की जाएगी ।



