भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस का खन्ना बंजारी स्टेशन पर भव्य स्वागत

1001409531 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस का खन्ना बंजारी स्टेशन पर भव्य स्वागत

भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस का खन्ना बंजारी स्टेशन पर भव्य स्वागतबरही।खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस के शुभारंभ की खुशी में बरही नगरवासियों ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।यह नई रेल सेवा खजुराहो–कटनी–सिंगरौली व ब्यौहारी संसदीय क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखती है। 24 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।खन्ना बंजारी स्टेशन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश तिवारी, संतोष द्विवेदी (नगर परिषद पार्षद), पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कटनी प्रवीण त्रिवेदी, ब्रम्हदत्त तिवारी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा नंदकिशोर गुप्ता (नंदू), जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा कटनी नवल सिंह चतुर्वेदी, पत्रकार संजय साहू, पत्रकार नीरज तिवारी, इरशाद अली, अखिलेश्वर यादव (डब्बू खान) सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक रमेश कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर एवं रेलवे पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।नगरवासियों ने कहा कि भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। लोगों ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मजबूत और ऐतिहासिक कदम बताया।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top