बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त

1001342563 बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त

दिनांक 02/02/2026

बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त*।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 02.02.2026 को थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम जाजागढ़ ददरा रोड के पास में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली पकड़ा गया।जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके पर नहीं मिला है जो ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया था ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज पता करने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।*विशेष भूमिका:* इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, आर 701 विवेक श्रीवास्तव,आरक्षक 781 विवेक यादव की विशेष भूमिका रही।कटनी बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top