चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा को दस्तयाब कर परिजनों के किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान,

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेश द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र द्वारा गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दिनांक 28.09.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी पत्नी के बिना किसी को कुछ बताए कही चले जाने की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान चौकी निवार पुलिस के द्वारा गुमशुदा की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये जाकर दिनांक 20.11.2026 को गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया कर चेहरे में लौटाई मुस्कान
पुलिस,कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
चौकी प्रभारी निवार स .उ.नि. अंजनी कुमार मिश्र, प्र. आर . गौरव सेन, आर.अरविन्द की सराहनीय भूमिका रही ।