Katni 32°C | Friday, 8 May 2026

खितौली में शराब दुकानों की मनमानी, एमआरपी से ज्यादा वसूली का आरोप

06 May, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI

खितौली में शराब दुकानों की मनमानी, एमआरपी से ज्यादा वसूली का आरोपकटनी जिले के खितौली क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि दुकानों पर न तो रेट लिस्ट प्रदर्शित की गई है और न ही शासन द्वारा निर्धारित कीमतों का पालन किया जा रहा है। ग्राहकों से मनमाने तरीके से एमआरपी से अधिक राशि वसूली जा रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब वे निर्धारित मूल्य पर शराब देने की बात करते हैं तो दुकानदार टालमटोल करते हैं और ऊंचे दाम ही वसूलते हैं। कई बार विरोध करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इससे आम लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।नियमों के अनुसार प्रत्येक शराब दुकान पर रेट लिस्ट का स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना अनिवार्य है, ताकि उपभोक्ताओं को सही कीमत की जानकारी मिल सके। इसके बावजूद खितौली क्षेत्र की दुकानों में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार मनमानी कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच कराई जाए और दोषी दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,