Katni 32°C | Friday, 8 May 2026

एनआरएलएम की गतिविधियों में प्रगति लाने एसीईओ एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री मोदी की अध्यक्षता में हुई योजनाओं की समीक्षा

06 May, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001609558 एनआरएलएम की गतिविधियों में प्रगति लाने एसीईओ एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री मोदी की अध्यक्षता में हुई योजनाओं की समीक्षा

एनआरएलएम की गतिविधियों में प्रगति लाने एसीईओ एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री मोदी की अध्यक्षता में हुई योजनाओं की समीक्षाकटनी (5 मई)- मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (MPSRLM) जिला कटनी की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय समस्त मिशनकर्मियों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार मे आयोजित हुई। श्री मोदी ने मिशन कर्मियों से परिचय उपरांत कार्यों की प्रगति एवं आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की । समीक्षा के दौरान बड़वारा, बहोरीबंद एवं ढीमरखेड़ा विकासखण्डों में स्वसहायता समूहों के बैंक खाते खोले जाने के सर्वाधिक प्रकरण लंबित पाए जाने पर गंभीर रूप से संज्ञान लेते हुए श्री मोदी ने संबंधित मिशनकर्मियों को सख्ती से निर्देशित किया कि 31 मई 2026 तक समस्त लंबित स्वसहायता समूहों के बैंक खाते खोले जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि कि जो स्वसहायता समूह वर्तमान में निष्क्रिय हैं, उनका शीघ्र सत्यापन कर विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। एसीईओ एवं जिला परियोजना प्रबंधक श्री मोदी ने विकासखण्डवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए नगद साख सीमा (CCL), लखपति दीदी, आजीविका रजिस्टर, स्वसहायता समूह का ट्रांजेक्शन, आंतरिक अंकेक्षण, ऋण वापसी, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन के पंजीयन तथा मुद्रा लोन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित मिशन कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में समस्त जिला प्रबंधक, सहायक जिला प्रबंधक, विकासखण्ड प्रबंधक एवं सहायक विकासखण्ड प्रबंधक उपस्थित रहे।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें