Katni 32°C | Friday, 27 March 2026

चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

26 Mar, 2026 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh
1001497495 चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

26/03/2026चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली जप्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 26/03/26 को खितौली पुलिस द्वारा अवैध रेत का खनन की सूचना पर ग्राम करेला सोसायटी मार्ग के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जो हरे रंग का जॉन डियर कंपनी का बिना नंबर का रेत से भरा ट्रैक्टर बिना नंबर का पकड़ा गया ।उक्त वाहन को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सुरक्षित चौकी परिसर में खड़ा कराया गया विशेष भूमिका- इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे चौकी खितौली प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल,आरक्षक 328 आशीष पटेल ,आरक्षक 675 दिलीप कुमार कोल ,आरक्षक 669 अंकित , सैनिक 138 ब्रजेश सिंह की विशेष भूमिका रही कटनी चौकी खितौली थाना बरही पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,