📍 बड़वारा, जिला कटनी (म.प्र.) | दिनांक : 28 फरवरी 2026
बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
जिला कटनी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस टीम ने 28 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे ग्राम बसाड़ी मोड़ पर एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच के दौरान वाहन रेत से भरा पाया गया।
वाहन चालक ने अपना नाम आनंद पटेल (30 वर्ष), निवासी ग्राम बसाड़ी बताया, लेकिन वह रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में अवैध रूप से रेत परिवहन की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में आईशर सिल्वर कंपनी का ट्रैक्टर (क्रमांक MP21ZC9545) एवं रेत से भरी ट्रॉली को विधिवत जप्त कर लिया। यह कार्रवाई धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत की गई। जप्त वाहन को सुरक्षा के लिए थाना परिसर में रखा गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.के. पटेल, सउनि सतेंद्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक नितेश डोगरे की विशेष भूमिका रही।
👉 जिला पुलिस कटनी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 🚔
📰 अदृश्य शक्ति न्यूज़
संभाग रिपोर्टर : राजेश विश्वकर्मा
