होली पर्व को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

1001411344 होली पर्व को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
1001411344 होली पर्व को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

होली पर्व को लेकर बरही थाना में शांति समिति की बैठक संपन्नबरही। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से अरविंद चौबे (थाना प्रभारी, बरही) द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे की निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्त एवं निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर लालजी मिश्रा (तहसीलदार आदित्य प्रकाश, बरही),

पीयूष अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष)

सतीश तिवारी, प्रेम लाल सेन, आनंद सराफ, संदीप सोनी, नीरज तिवारी, अजय वर्मा, जानकी प्रसाद विश्वकर्मा, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दी जाए।थाना प्रभारी ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *