Katni 32°C | Monday, 13 April 2026

पिकअप वाहन में भैंसों का क्रूरतापूर्वक परिवहन — बड़वारा पुलिस की पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही

26 Feb, 2026 Adrishy Shakti madhya-pradesh, KATNI
1001406363 पिकअप वाहन में भैंसों का क्रूरतापूर्वक परिवहन — बड़वारा पुलिस की पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही

जिला पुलिस कटनी (म.प्र.)📅 दिनांक : 24.02.2025 पिकअप वाहन में भैंसों का क्रूरतापूर्वक परिवहन — बड़वारा पुलिस की पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही*श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया तथा डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा पशुओं के अवैध एवं क्रूरतापूर्ण परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही की गई।घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 24.02.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मझगवां टोल नाके के पास एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-21-ZG-2672 खड़ा है, जिसमें पशुओं को अवैध रूप से लोड किया गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची।जांच के दौरान उक्त पिकअप वाहन में 09 नग भैंसें अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर एक-दूसरे के ऊपर रस्सियों से बांधकर भरी हुई पाई गईं। पशुओं के लिए चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।वाहन से कुल – 06 नग देशी नस्ल की काले रंग की भैंस, 01 नग देशी नस्ल का काला पड़ा, 02 नग छोटे पड़ेरूआ बरामद किए गए। समक्ष गवाहों के पंचनामा तैयार कर वाहन एवं पशुओं को विधिवत जप्त किया गया।वाहन चालक से पूछताछ पर उसने अपना नाम नवनीत साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी बताया।आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई।*विशेष भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक दीपक एक्का, आरक्षक रविकुमार कोरी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की सराहनीय भूमिका रही।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: ,