सरस्वती शिशु मंदिर जगुवा में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

1001339579 सरस्वती शिशु मंदिर जगुवा में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

सरस्वती शिशु मंदिर जगुवा में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सवजगुवा। सरस्वती शिशु मंदिर जगुवा में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

1001338400 सरस्वती शिशु मंदिर जगुवा में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

विद्यालय के संचालक श्री रामरोहित तिवारी ने इस अवसर पर समाजसेवी घोषणा करते हुए कहा कि निर्धन कन्याओं को सरस्वती शिशु मंदिर में निःशुल्क शिक्षा

1001338402 सरस्वती शिशु मंदिर जगुवा में बड़े धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

प्रदान की जाएगी, ताकि कोई भी बच्ची शिक्षा से वंचित न रहे।कार्यक्रम में टे बाइट कॉलेज कटनी के प्राचार्य जयनेन्द्र द्विवेदी जी ने सरस्वती शिशु मंदिर की पाँच छात्राओं को पढ़ाई हेतु किताब, कॉपी, बैग एवं ड्रेस उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसका उपस्थितजनों ने तालियों से स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गणेश प्रसाद गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राममणि पटेल (BMO बरही) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जयनेन्द्र द्विवेदी जी, डारेश्वर पाठक (पूर्व मंडल अध्यक्ष), सुधा घनश्याम जायसवाल (अध्यक्ष जनपद पंचायत बड़वारा), संतोष द्विवेदी (पार्षद नगर परिषद बरही), सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश त्रिपाठी, संजीत कुमार द्विवेदी (LIC अभिकर्ता उमरिया), दिलीप चतुर्वेदी (संयोजक, कटनी ग्राम भारती), मधु सिंह (प्राचार्या, सलैया स्कूल), द्वारिका दुबे, संजीव तिवारी (संचालक, RB इंग्लिश मीडियम करेला) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल आयोजन आयोजक श्री राम तिवारी, विद्यालय संचालक रामरोहित तिवारी, शिक्षक बंधुओं एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top