Katni 32°C | Saturday, 2 May 2026

वर्ष 2026 को मनाया जायेगा ‘कृषि वर्ष’, हर विकासखंड में घूमेंगे कृषि रथ

18 Jan, 2026 Adrishy Shakti KATNI
1001295987 वर्ष 2026 को मनाया जायेगा ‘कृषि वर्ष’, हर विकासखंड में घूमेंगे कृषि रथ

वर्ष 2026 को मनाया जायेगा ‘कृषि वर्ष’, हर विकासखंड में घूमेंगे कृषि रथ

कटनी – शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में कृषि एवं संबंध विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्यपालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जायद, खरीफ एवं रबी फसलों की बुवाई के एक माह पूर्व (वर्ष में प्रति सीजन एक माह) प्रत्येक विकासखण्ड में एक कृषि रथ चलाया जायेगा। अभियान अंतर्गत जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ कार्ड, आईएनएम/आईपीएम, फसल विविधिकरण, ई- विकास प्रणाली, पराली प्रबंधन, विभागों की प्रमुख योजनाओं, कृषि की उन्नत एवं नवीन तकनीकों तथा नवाचारो की जानकारी कार्यक्रम स्थल पर तकनीकी दल में सम्मलित कृषि वैज्ञानिकों एवं विभिन्न विभागीय शासकीय सेवको द्वारा कृषकों को दी जायेगी।कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने इस कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु श्रीमति अरूणिमा सेन आयंगर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला कटनी (मो.नं. 8103824075) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।साथ ही तकनीकी दल में सम्मलित सभी विभागों को अपने मैदानी अधिकारियों की अपने स्तर से रूटचार्ट अनुसार ड्यूटी आदेश जारी करते हुये इनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: