Katni 32°C | Thursday, 30 April 2026

खितौली में युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न

12 Jan, 2026 Adrishy Shakti KATNI
1001281334 1 खितौली में युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न

:खितौली में युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन, सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्नखबर :खितौली। जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था खितौली के तत्वावधान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खितौली में युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नवांकुर संस्था प्रमुख एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज तिवारी, सचिन गुप्ता, श्रीराम तिवारी, जयप्रकाश चौधरी, विपिन सिंह, दिनेश कोरी, विक्रम पटेल, अरविंद विश्वकर्मा, श्रीमती पूजा सिंह, अंजली विश्वकर्मा, अनीता चौधरी, हंसलाल सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें
Tags: