सांसद खेल महोत्सव 2025 Barhi की आज की प्रतियोगिताये संपन्न

“खेलेंगे हम, खेलेगा मध्य प्रदेश” सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत आज कटनी जिले के बरही में धमाकेदार खेल प्रतियोगिताएं संपन्न!

कबड्डी और खो-खो के रोमांचक मुकाबले खेले गए, मैदान गूंज उठा तालियों और जोश से!

लोकप्रिय सांसद माननीय विष्णुदत्त शर्मा जी के मार्गदर्शन में, क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक जी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन जी के नेतृत्व में भाजपा मंडल बरही और मंडल पिपरिया कला ने आयोजन को भव्य बना दिया!

बरही के खेल मैदान पर सैकड़ों खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। कबड्डी में शानदार रेड, खो-खो में फुर्तीले दोड़… हर तरफ उत्साह का माहौल!

सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंच पर उपस्थित रहे: मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता, महामंत्री पी.डी. ताम्रकार, खेल महोत्सव प्रभारी राहुल सोनी, सह-प्रभारी मनोज रावत, दीपक प्रजापति, अमित पटेल, पार्षद हीरालाल महतेल, दीपक मिश्रा, वरिष्ठ नेता बहादुर श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की श्रीमती सरला पांडे, किरण ठाकुर, ज्योति उपाध्याय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी!

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया, तालियां गूंजीं और मध्य प्रदेश ने एक बार फिर साबित कर दिया… खेलेंगे हम, खेलेगा मध्य प्रदेश!

खेलेंगे हम, खेलेगा मध्यप्रदेश : सांसद खेल महोत्सव 2025 की प्रतियोगिताएँ संपन्नबरही। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत “खेलेंगे हम, खेलेगा मध्यप्रदेश” के अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज बरही के खेल मैदान में कबड्डी एवं खो-खो की रोमांचक प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं।

खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।

*अदृश्य शक्ति न्यूज कटनी से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खबर*

भाजपा प्रदेश नेतृत्व, लोकप्रिय सांसद माननीय विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक तथा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी (टंडन) के नेतृत्व में मंडल बरही एवं मंडल पिपरिया कला द्वारा इन खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। क्रीड़ा अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में दर्जनों खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता, महामंत्री पी.डी. ताम्रकार, खेल महोत्सव प्रभारी राहुल सोनी, सह प्रभारी मनोज रावत, दीपक प्रजापति, अमित पटेल, पार्षद हीरालाल महतेल, दीपक मिश्रा, वरिष्ठ नेता बहादुर श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की श्रीमती सरला पांडे, किरण ठाकुर, ज्योति उपाध्याय सहित राजेंद्र उपाध्याय, प्रवीण त्रिवेदी (डब्बू), अभय पाठक, सचिन गुप्ता, राधेश्याम ताम्रकार एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नेताओं एवं अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना को श्रेष्ठ बताते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।–

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top