06 वर्षो से फरार NDPS ACT के आरोपी स्थाई वारंटी को बरही पुलिस ने जिला शहडोल थाना व्योहारी से किया गिरफ्तार


06 वर्षो से फरार NDPS ACT के आरोपी स्थाई वारंटी को बरही पुलिस ने जिला शहडोल थाना व्योहारी से किया गिरफ्तारदिनांक – 27.06.2025श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ श्री वीरेंद्र धार्वे के व्दारा लगातार अपराध एवं अपराधियो की धडपकड हेतु निर्देशित किया गया है जो दिनांक 27/06/2025 को एनडीपीएस एक्ट के मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी स्थाई वारंटी आशीष कुशवाहा पिता स्व. कामता प्रसाद कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी खामदाढ थाना व्योहारी जिला शहडोल मप्र की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। दौरान पतारसी मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का आरोपी खांमदाढ मै अपने घर मैं देखा गया है कि सूचना पर आज दिनांक 27.06.2025 को उसके गृह ग्राम खामदाढ व्योहारी जिला शहडोल से आरोपी आशीष कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया । संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ,प्रआर अजय पाठक, आर.गिरवर सिंह थाना बरही एवं साइबर सेल कटनी से आर.अजय व सत्येन्द्र की सराहनीय भूमिका रही ।