Katni 32°C | Thursday, 30 April 2026

धार दार हतियार से हत्या का प्रयास, जंगल से आरोपी गिरफतार

25 Mar, 2025 Adrishy Shakti दुर्घटना, KATNI, हत्या
हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, सुनहरा भटगवाँ जंगल से हुई गिरफ्तारी

कटनी: पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रभात कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कटनी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना माधवनगर प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत और चौकी प्रभारी नेहा मौर्या की टीम ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

1000849719 धार दार हतियार से हत्या का प्रयास, जंगल से आरोपी गिरफतार

घटना का संक्षिप्त विवरण

घटना 23 मार्च 2025 को ग्राम गुबराधरी में हुई। 55 वर्षीय राम सिंह गोंड को ग्राम ढेडी के निवासी सियाराम लुनिया ने महुआ बीनने की बात पर विवाद करते हुए धारदार बका से गले और हाथ पर हमला कर दिया। हत्या की नीयत से किए गए इस हमले में राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना माधवनगर पुलिस ने धारा 296, 109(1), 351(2) बीएनएस, 3(2)V(क), 3(1)द, 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी अजाक प्रभात शुक्ला को जांच अधिकारी नियुक्त किया।

1000849835 धार दार हतियार से हत्या का प्रयास, जंगल से आरोपी गिरफतार

पुलिस की तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सियाराम लुनिया की तलाश शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी सुनहरा भटगवाँ जंगल में छिपा हुआ है। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया बका भी बरामद कर लिया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी अजाक प्रभात शुक्ला, थाना प्रभारी माधवनगर उप निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी निवार उप निरीक्षक नेहा मौर्या, सहायक उप निरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक मनीष असैया, प्रधान आरक्षक देवेश कुमार, आरक्षक अरविंद कुशवाहा और आरक्षक बकील यादव की सराहनीय भूमिका रही।

न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम

कटनी पुलिस की तत्परता और कुशल नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया गया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था की मजबूती और पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अदृश्य शक्ति न्यूज़ के लिए कटनी से राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें