Katni 32°C | Friday, 15 May 2026

सीएम राइज स्कूल करेला में साइबर अपराध जागरूकता अभियान – छात्र-छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के अहम टिप्स

06 Feb, 2025 Adrishy Shakti KATNI, Breaking News

खितौली चौकी प्रभारी केके पटेल ने छात्रों को किया जागरूक – साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों की दी जानकारी

पुलिस की पहल – छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी और यातायात नियमों की दी जानकारी

1000763258 सीएम राइज स्कूल करेला में साइबर अपराध जागरूकता अभियान – छात्र-छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के अहम टिप्स

बरही (कटनी):
सीएम राइज स्कूल करेला में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और एसडीओपी विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में खितौली चौकी प्रभारी केके पटेल ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी और यातायात नियमों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

चौकी प्रभारी केके पटेल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा और बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं, अपनी ओटीपी, एटीएम पिन और बैंकिंग डिटेल किसी से साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचें।

1000763267 सीएम राइज स्कूल करेला में साइबर अपराध जागरूकता अभियान – छात्र-छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के अहम टिप्स

साइबर अपराध से बचाव के लिए दिए गए सुझाव:

साइबर क्राइम की घटना होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
गूगल या अन्य सर्च इंजन से कस्टमर केयर नंबर खोजते समय केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक को न खोलें और तुरंत डिलीट कर दें।
बैंक खाता, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी किसी के साथ साझा न करें।
गलती से UPI ट्रांजेक्शन होने पर npci.org.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

इसके अलावा, यातायात नियमों को लेकर भी छात्रों को जागरूक किया गया। चौकी प्रभारी ने कहा कि बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट वाहन न चलाएं और सड़क पर सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करें।

पुलिस की अपील:

“छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें और फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें। अगर कोई भी साइबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना देरी किए पुलिस को सूचित करें।”

ऑनलाइन ठगी और साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

कार्यक्रम में रही उपस्थिति:

इस जागरूकता अभियान में चौकी प्रभारी केके पटेल, प्रभारी प्राचार्य अमित सोनी, आरक्षक अंकित बड़गैया, वरिष्ठ पत्रकार लखन विश्वकर्मा, सुखेन्द्र निगम, सैनिक श्याम नारायण चौबे सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पुलिस की यह पहल छात्रों के लिए लाभदायक रही और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें