Katni 32°C | Wednesday, 18 March 2026

विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला बड़वारा में संपन्न

04 Jan, 2025 Adrishy Shakti KATNI, madhya-pradesh
untitled design 20250104 222441 00006268853847020027767 विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला बड़वारा में संपन्न

कटनी  –  प्रदेश के सभी विकास खण्डों में राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन विभागीय  अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में शुक्रवार को द्वितीय दिवस जनपद पंचायत, बड़वारा मे एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन  किया गया।कार्यशाला की शुरुआत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बड़वारा श्री के. के. पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर मनीषा कांबले द्वारा  प्रार्थना का गायन किया गया।

fb img 17360089603807527698865116757591 विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला बड़वारा में संपन्न


            आयोजित सत्र में प्रतिभागी के रूप में जनपद पंचायत, बड़वारा के पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग एवं वन विभाग के लगभग 60 अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

   राज्य आनंद संस्थान कटनी के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आनंद विभाग के संक्षिप्त परिचय के बाद विभिन्न सत्र जिसमें जीवन का लेखा-जोखा, रिश्ते, संपर्क सुधार दिशा, फ्रीडम ग्लास एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चर्चा की। आगामी दिनों में  शेष चार जनपद पंचायत में भी सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

          शुक्रवार को आयोजित सत्र में आनंद विभाग डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले के साथ मास्टर ट्रेनर मनीषा कांबले, स्मृति करपते एवं आनंदम सहयोगी बालमुकुंद मिश्रा का सहयोग सराहनीय रहा।

fb img 17360089898124077637714519925981 विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला बड़वारा में संपन्न

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें