Katni 32°C | Saturday, 14 March 2026

ड्राइवर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाला ट्रांसपोर्टर हुआ उसका सहयोगी कुठला पुलिस की गिरफ्त में

02 Jun, 2025 Adrishy Shakti Breaking News, madhya-pradesh


💥 ड्रायवर को आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाला ट्रांसपोर्टर व सहयोगी कुठला पुलिस की गिरफ्त में 💥

img 20250602 wa0040888805712845140097 ड्राइवर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाला ट्रांसपोर्टर हुआ उसका सहयोगी कुठला पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक – 01/05/2025 पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा0पु0से0) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस को ड्रायवर को आत्महत्या हेतु मजबूर करने वाले आरोपियों को कुठला पुलिस द्वारा चन्द घण्टो में ही गिरफ्तार कर लिया है । ज्ञातव्य हो कि दिनांक 30/05/2025 को पुरैनी स्थित अविनाश रोड कैरियर ट्रांसपोर्ट के बाथरूम में राजेश दुबे पिता रामसनेही दुबे उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पडरी जमोडी जिला सीधी के फाँसी लगाने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर कुठला पुलिस पहुँची और घटना स्थल को सील करते हुए मर्ग पंजीबद्ध कर जाँच की गई तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया जो दिनांक 31/05/2025 को आये जिनकी उपस्थिति में मृतक राजेश दुबे के शव का पंचनामा एवं पीएम कार्यवाही 3 डॉक्टरों की टीम द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ पीएम कराया गया । डॉक्टर्स द्वारा मृतक की मृत्यु फाँसी लगाने से हुये श्वासावरोध के कारण होना अभिमत में दिया गया । मर्ग जाँच पर पाया गया कि मृतक राजेश दुबे अविनाश रोड कैरियर ट्रांसपोर्ट पुरैनी के यहाँ ड्राईवर था । अविनाश रोड कैरियर ट्रांसपोर्ट पुरैनी के प्रोपराईटर सतीश चंद्र रावत एवं उनके कर्मचारी मनीष शिवहरे, शिवम विश्वकर्मा द्वारा 9.5 टन लोहे की सरिया की बिक्री / चोरी का आरोप लगाते हुये मृतक से चोरी की हुई सरिया बिक्री की रकम वापस करने का लगातार दबाब बनाकर मानसिक रूप से प्रताडित किया गया जिसके कारण मजबूरन मृतक राजेश द्विवेदी ने आत्मघाती कदम उठाते हुये दिनांक 30/05/2025 को दिन में करीब 3 बजे अविनाश रोड कैरियर ट्रांसपोर्ट पुरैनी के कार्यालय के अंदर बने शौचालय में बेंटीलेशन की राड में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना पाया गया जो सतीश चंद्र रावत, मनीष शिवहरे, शिवम विश्वकर्मा के द्वारा मृतक राजेश दुबे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई जिसके पश्चात मामले के आरोपी सतीश चंद्र रावत पिता हीरालाल राव उम्र 53 वर्ष निवासी गली नम्बर 3 पन्ना मोड साई मन्दिर, मनीष शिवहरे पिता संतोष शिवहरे उम्र 25 वर्ष निवासी कुठिलगवा थाना अमदरा जिला मैहर और शिवम विश्वकर्मा पिता रामसुजान विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी सलैया थाना बड़वारा को दिनांक 01/06/2025 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई तथा माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी – 1. सतीश चंद्र रावत पिता हीरालाल राव उम्र 53 वर्ष निवासी गली नम्बर 3 पन्ना मोड साई मन्दिर, 2. मनीष शिवहरे पिता संतोष शिवहरे उम्र 25 वर्ष निवासी कुठिलगवा थाना अमदरा जिला मैहर, 3.शिवम विश्वकर्मा पिता रामसुजान विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी सलैया थाना बड़वारा

विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र व उनकी टीम उप निरीक्षक विनोद सिंह, के के सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, राहुल मिश्रा, अजय यादव, रामेश्वर सिंह, नन्दकिशोर अहिरवार, भगवत चौधरी, आरक्षक दुर्गेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, अजय पाठक, बालकृष्ण तिवारी व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

खबर सोशल मीडिया में शेयर करें